Asian Games Cricket: Japan को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

By Riya Kumari

Published :

Follow
Asian Games Cricket: Japan को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क ; Asian Games 2026: भारत ने महिला क्रिकेट में अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत की है। भारत ने जापान को 8 विकेट से हराकर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जापान की टीम को सिर्फ 57 रन पर रोक दिया। भारत की ओर से चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने 10 रन देकर जापान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

यह भी पढे : Asian Games Women Cricket: जापान को 8 विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 5 ओवर में 2 विकेट खोकर 58 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शेफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने भारत को आसान जीत दिला दी।

Bangladesh से होगा सेमीफाइनल

जापान के खिलाफ जीत के साथ ही भारत ने महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब भारतीय टीम का सामना Bangladesh से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में Pakistan और Sri Lanka की टीमें आमने-सामने होंगी।

भारत एशियन गेम्स में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरा है। जापान के खिलाफ मिली बड़ी जीत ने टीम के अभियान की मजबूत शुरुआत की है। अब सभी की नजरें Bangladesh के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर रहेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---