असित मोदी का जेनिफर पर पलटवार,’तारक मेहता..’ के एक्स डायरेक्टर ने बताई सच्चाई…जानें मामला

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : फेमस टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन भाभी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बेनीवाल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जेनिफर ने ‘तारक मेहता…’ के प्रोड्यूसर असित मोदी पर सेक्शुल हरासमेंट के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मेकर्स की ओर से उन्हें अनुशासनहीन और गाली गलौज देने वाला कहा गया।

ऐसे में अब इस पूरे मामले पर शो के एक्स डायरेक्टर मालव राजदाने रिएक्ट किया है।’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्स डायरेक्टर मालव राजदा ने इस बारे में ई-टाइम्स से बात की। मालव ने जेनिफर संग काम करने के उनके तजुर्बे पर कहा, ‘जेनिफर सेट पर सबसे ज्यादा खुशमिजाज लोगों में से एक हैं।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वह एक खुशमिजाज व्यक्ति हैं और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करती हैं। टेक्निकल टीम हो, डायरेक्शन टीम हो, डीओपी हो, हेयर-मेकअप हो या फिर को-स्टार्स, सेट पर सबके साथ उनके अच्छे संबंध थे। मैं 14 साल से सेट पर था और जेनिफर ने कभी भी मेरे सामने किसी के साथ बदसलूकी नहीं की। वह सेट पर कभी भी गाली-गलौज नहीं करती हैं।’

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---