Dr Abhishek Child Care

असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिश्वा शर्मा का जमशेदपुर आगमन पर चिंटू सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य अभिनंदन

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिश्वा शर्मा का जमशेदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिश्वा शर्मा का जमशेदपुर आगमन पर भाजयुमो नेता चिंटू सिंह के नेतृत्व में सनातन उत्सव समिति ने उनका भव्य अभिनंदन किया। इस अवसर पर चिंटू सिंह ने कहा, “हम असम के मुख्यमंत्री हिमन्ता बिश्वा शर्मा के जमशेदपुर आगमन पर खुश हैं और उनका अभिनंदन करते हैं। उनके नेतृत्व में असम राज्य विकास की ओर बढ़ रहा है और हमें उम्मीद है कि उनकी यात्रा से जमशेदपुर को भी लाभ होगा।”

यह भी पढ़े :अगस्त मासिक राशिफल 2024 : जाने कैसा बीतेगा यह महिना

इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट किया। चिंटू सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा से जमशेदपुर के लोगों को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जमशेदपुर के विकास के लिए काम करेगी। इस दौरान विशेष रूप से चिंटू सिंह सहित वीर कुमार सिंह, बलबीर मण्डल, ललित राव, राहुल दुर्गे, कुलदीप सिंह, सागर शर्मा, सन्नी सिंह,अभिनव, अमृत सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, शुभम झा, चंदन उपाध्यय, प्रभात साही सहित अन्य मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version