सोशल संवाद / डेस्क : भारत में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर Election Commission of India ने बड़ी घोषणा की है। चुनाव आयोग ने असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढे : जमशेदपुर पुलिस को 140 नए वाहन मिले, डायल-112 नेटवर्क से होंगे संचालित जानिए खासियत
आयोग के अनुसार इन राज्यों में अलग-अलग चरणों में मतदान कराया जाएगा, जबकि सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।
इन राज्यों में कब होगा मतदान
1. Assam
असम में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी।
2. Tamil Nadu
तमिलनाडु में चुनाव के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
3. West Bengal
पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे।
- पहला चरण: 23 अप्रैल
- दूसरा चरण: 29 अप्रैल
मतगणना: 4 मई
4. Kerala
केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा और मतगणना 4 मई को होगी।
5. Puducherry
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
चुनावी तैयारियां तेज
चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है। अब राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान तेज किया जाएगा।









