सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप कॉलेज में पढ़ाने का करियर बनाना चाहते हैं और UGC NET परीक्षा पास कर चुके हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से संबद्ध राम लाल आनंद कॉलेज (RLA College) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी 6 फरवरी को छात्रों से करेंगे सीधा संवाद लाइव कैसे देखें
किन विषयों में होगी भर्ती
राम लाल आनंद कॉलेज में कुल 12 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इनमें शामिल हैं
कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, एनवायरमेंटल स्टडीज, हिंदी, इतिहास, मैनेजमेंट स्टडीज, माइक्रोबायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन।
अगर आप इनमें से किसी भी विषय में योग्य हैं, तो आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद और पोस्टिंग डिटेल
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 20 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित राम लाल आनंद कॉलेज में की जाएगी, जिसे DU के प्रमुख कॉलेजों में गिना जाता है।
आवेदन की अंतिम तिथि
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 2 मार्च 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-10 में वेतन मिलेगा।
- शुरुआती सैलरी: ₹57,700 प्रति माह
- इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री (कम से कम 55% अंक) होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही UGC NET पास होना जरूरी है।
जिन अभ्यर्थियों के पास PhD डिग्री है, वे भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
चयन प्रक्रिया क्या होगी
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर चयन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी, उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार इंटरव्यू लिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार एक से अधिक विषयों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क कितना है
- सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवार: ₹500
- SC / ST / दिव्यांग / महिला उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- उम्मीदवार rec.uod.ac.in वेबसाइट पर जाएं
- नए यूजर पहले रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें
- शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें










