83 की उम्र में खुद गाड़ी चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र के घर के बाहर मचा हलचल

By Muskan Thakur

Published :

Follow
83 की उम्र में खुद गाड़ी चलाते दिखे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बुधवार शाम उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह खुद अपनी कार चलाते हुए नजर आए। खास बात यह है कि बिग बी को उस वक्त जुहू में धर्मेंद्र के घर के पास देखा गया, जहां हाल ही में धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे हैं।

ये भी पढे : दो-दो रश्मिका देख फैंस हुए कंफ्यूज, डायरेक्टर संग वीडियो पर मचा बवाल! जानिए क्या है पूरा मामला

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

वीडियो में 83 साल के अमिताभ बच्चन इलेक्ट्रिक कार चलाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हल्की हरी जैकेट और कैप पहनी हुई थी। कैमरों ने जैसे ही उन्हें देखा, फोटोग्राफर्स और फैन्स की भीड़ वहां जमा हो गई। अमिताभ को देखकर हर कोई उत्साहित नजर आया। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया।

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिनों से चिंता बनी हुई थी। बीती रात ही उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी कुछ परेशानियों के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था। फिलहाल वह जुहू स्थित अपने बंगले पर हैं, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। ऐसे में अमिताभ बच्चन का उनके घर के पास दिखना कई लोगों को भावनात्मक लगा, क्योंकि दोनों दिग्गजों की दोस्ती और साथ का इतिहास काफी पुराना है।

अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड इतिहास की सबसे यादगार जोड़ियों में से एक है। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। साल 1975 में आई फिल्म शोले में जय और वीरू की दोस्ती ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को आज भी ‘फ्रेंडशिप गोल्स’ के प्रतीक के तौर पर याद किया जाता है। इसके अलावा दोनों ने गुड्डी, चुपके चुपके और राम बलराम जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया।
1980 में रिलीज हुई राम बलराम उनकी आखिरी फिल्म थी, जिसे विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था। उसके बाद हालांकि दोनों ने साथ में काम नहीं किया, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी बॉन्डिंग हमेशा मजबूत रही।

सोशल मीडिया पर चर्चा

अमिताभ बच्चन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स 83 साल की उम्र में उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनकी विनम्रता की सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा – “बिग बी जैसे लीजेंड्स उम्र को मात देते हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा – “इतनी उम्र में खुद गाड़ी चलाना, क्या कमाल की एनर्जी है।”

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन लगातार एक्टिव हैं। वह इस समय टीवी के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन की मेजबानी कर रहे हैं, जिसमें उनकी उपस्थिति दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। वहीं फिल्मों की बात करें तो अमिताभ जल्द ही नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। पहले पार्ट में उनके किरदार को खूब सराहा गया था। इसके अलावा वह रामायण फिल्म में जटायु का किरदार निभाने वाले हैं, जो उनके प्रशंसकों के लिए एक और बड़ा आकर्षण होगा।

धर्मेंद्र की तबीयत पर राहत

ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र अब घर पर आराम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल किसी तरह के तनाव और भारी काम से दूर रहने की सलाह दी है। उनकी पत्नी और परिवार के बाकी सदस्य उनके साथ हैं। फैन्स भी लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन का धर्मेंद्र के घर के पास इस तरह से नजर आना लोगों के लिए नॉस्टेल्जिक पल जैसा रहा। 70 और 80 के दशक में जिन दो सुपरस्टार्स की जोड़ी ने पर्दे पर दोस्ती की मिसाल पेश की थी, उन्हें आज असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के करीब देखना फैंस के लिए किसी यादगार क्षण से कम नहीं था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---