सोशल संवाद / जमशेदपुर: श्री शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर कदमा के फार्म एरिया स्थित राम पादुका आश्रम में भगवान शिव का अन्नाभिषेक किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह भी पढ़े : Gold Rate Today 26 October 2026: सोने-चांदी के भाव में हलचल, जानें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के रेट
पूजा कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश अर्चना से हुई। इसके बाद भगवान शिव के अभिषेक के दौरान 11 बार रुद्र पाठ किया गया। पंडित पी. राजेश, एस. रामचंद्रन, पट्टाभिरामन, गणेश और गुरु ने सामूहिक रूप से रुद्रम का पाठ किया।
समिति के सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
पूजा कार्यक्रम में आश्रम समिति के अध्यक्ष एस. सुब्रमण्यम के साथ राजन, एस. नटराजन, एस. सुरेश, गीता रमन, राधा सुरेश और शोभा नटराजन सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने पूजा के सफल आयोजन में सहयोग किया। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से आश्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा।










