---Advertisement---

चाय फेंककर हमला: घायल युवती से अस्पताल में मुलाकात, कार्रवाई को लेकर प्रशासन पर बढ़ा दबाव

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला और टाटा फुटबॉल अकादमी के समीप एक महिला पर असामाजिक तत्वों द्वारा चाय फेंकने की घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढे : अर्जुन मुंडा का बंगाल में हुंकार: विकास में बाधा का आरोप, BJP सरकार बनाने का आह्वान

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को हर संभव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।

इस दौरान यह भी जानकारी दी गई कि विधायक सरयू राय वर्तमान में शहर में उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनके लौटते ही वे पीड़ित परिवार से भेंट करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, दिनेश सिंह, विनोद सिंह, सूरज यादव, चुन्नू भूमिज एवं अतुल सिंह शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---