Dr Abhishek Child Care

मनोहरपुर में स्कूली बच्ची के अपहरण की कोशिश, कूदकर बचाई जान

By Riya Kumari

Published :

Follow
मनोहरपुर में स्कूली बच्ची के अपहरण की कोशिश, कूदकर बचाई जान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड में एक स्कूली बच्ची के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पानीटंकी निवासी 9 वर्षीय लक्ष्मी धनवार मंगलवार शाम मनोहरपुर बाजार से दुकान के लिए सामान ख़रीदने गई थी। इसी दौरान  एक अज्ञात युवक ने मोटरसाइकिल से उसे घर छोड़ने के बहाने बैठा लिया।

यह भी पढे : शिव शक्ति चैती दुर्गा पूजा समिति की बैठक में नई कमिटी का गठन, उमाशंकर गिरि बने अध्यक्ष

बताया जाता है कि युवक बच्ची के घर के आगे निकल गया। बच्ची द्वारा कई बार मोटरसाइकिल रोकने को कहने के बावजूद जब उसने वाहन नहीं रोका, तो लक्ष्मी ने साहस दिखाते हुए चलती मोटरसाइकिल से कूदकर अपनी जान बचाई। गिरने से बच्ची चोटिल हो गई। इसके बाद सामने से आ रहे राहगीरों से मदद मांगकर वह किसी तरह अपने घर पहुंची।

घटना के बाद बच्ची की मां ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। मामले को लेकर मनोहरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version