सोशल संवाद / डेस्क : इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म ‘Awarapan2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

‘Awarapan2’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार
फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही करीब 82 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था। सोमवार को वीकडेज शुरू होने के बावजूद फिल्म की कमाई में मजबूत पकड़ देखने को मिली और चौथे दिन इसका घरेलू कलेक्शन 90 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
अब मंगलवार को फिल्म के 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो ‘Awarapan 2’ इमरान हाशमी के करियर की बड़ी सोलो हिट फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
‘Bantwara1947’ से 60 करोड़ से ज्यादा आगे
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई सनी देओल की ‘Bantwara1947’ के मुकाबले ‘आवारापन 2’ की कमाई में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। चौथे दिन तक ‘आवारापन 2’ 90 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी थी, जबकि ‘Bantwara1947’ की कमाई करीब 30 करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंच पाई।
सोमवार को ‘Bantwara1947’ के कलेक्शन में करीब 72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने लगभग 2 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके मुकाबले ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी।
इमरान हाशमी की सबसे बड़ी सोलो हिट बनने की ओर
‘Awarapan 2’ की सफलता इमरान हाशमी के लिए भी खास है। फिल्म ने महज चार दिनों में उनकी सोलो फिल्मों में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 130 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।
2007 में रिलीज हुई ‘Awarapan ’ को शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। इसी वजह से इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में पहले से काफी उत्सुकता थी।
आगे कितना कमाएगी ‘Awarapan2’?
फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ‘Awarapan2’ 100 करोड़ के बाद कितनी दूर तक जाती है। 2026 की हिंदी फिल्मों की सूची में यह पहले ही तेजी से ऊपर पहुंच चुकी है और अब इसकी नजर बड़े बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर है।









