Advertisement 2

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/सरायकेला: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण कार्यालय, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना अंतर्गत “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, सुरक्षित प्रबंधन, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

ये भी पढे : साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

पांड्रा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के महत्व, सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने कहा कि माहवारी महिलाओं के जीवन की एक सामान्य एवं प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर खुलकर चर्चा करना आवश्यक है। इससे समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं संकोच को दूर करने में मदद मिलेगी। महिलाओं एवं किशोरियों को स्वच्छता अपनाने, संतुलित पोषण लेने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता सत्र, कार्यशालाएं एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं, पोषण सखियों, महिला पर्यवेक्षिकाओं तथा स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं एवं किशोरियों की स्वास्थ्य जांच एवं एनीमिया जांच भी की गई। जिला प्रशासन ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version