Advertisement 2

कोल्हान के गांवों में लगे आयुष स्वास्थ्य शिविर, 96 मरीजों की जांच कर दी गई मुफ्त दवाएं

By Riya Kumari

Published :

Follow
कोल्हान के गांवों में लगे आयुष स्वास्थ्य शिविर, 96 मरीजों की जांच कर दी गई मुफ्त दवाएं
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने कुल 96 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक आयुष दवाएं उपलब्ध कराईं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।

यह भी पढे : जनगणना 2026-27 में कुड़मालि भाषा को लेकर दिल्ली में अहम बैठक, गृह मंत्रालय से मिला बड़ा अपडेट

कई बीमारियों की हुई जांच

स्वास्थ्य शिविरों में मधुमेह (डायबिटीज) और रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की गई। इसके अलावा चर्म रोग, वात, गठिया, दस्त विकार, पेट संबंधी समस्याएं, मूत्र रोग, रक्ताल्पता, धातु समस्या और बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों को जांच के बाद मुफ्त आयुष औषधियां भी दी गईं।

इन गांवों में लगे शिविर

आयुष विभाग की ओर से हाटगम्हरिया प्रखंड के मुरुमसाई, जगन्नाथपुर प्रखंड के बड़ानंदा, कराइकेला प्रखंड के बंदगांव और तांतनगर प्रखंड के केसिया गांव में शिविर आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाया और डॉक्टरों से परामर्श लिया।

डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

शिविर में मौजूद आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. यशवंती, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. निशा और डॉ. अनीश ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सुझाव दिए। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, सही खानपान अपनाने और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों को किया जागरूक

डॉक्टरों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी बीमारी को नजरअंदाज न करें और समय पर गांव की आशा या सहिया दीदी से संपर्क कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त इलाज का लाभ लें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज से ही क्षेत्र का विकास संभव है।

आयुष विभाग का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जागरूकता फैलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version