राजनीति

भाजपा नेता नीरज सिंह के द्वारा आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

सोशल संवाद/डेस्क: घातकीडीह हरिजन बस्ती ठकरबाप्पा और मेडिकल बस्ती के लोगों के बिच 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया| पूर्व में ही भाजपा नेता नीरज सिंह के चलित कार्यालय सेवा रथ के माध्यम से जमशेदपुर महानगर के पश्चिम विधानसभा के पुरे क्षेत्र में लाभुक आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, सभी पेंशन योजना आदि जैसे महत्वपूर्ण योजनाओ का रजिस्ट्रेशन किया गया था| जिसे लेकर आज घातकीडीह हरिजन बस्ती ठकरबाप्पा और मेडिकल बस्ती के लोगों के बिच आज 150 से अधिक आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया और लोगो को इस कार्ड कि महत्वता को भी भाजपा नेता नीरज सिंह के द्वारा बताया गया साथ ही केंद्र सरकार के बाकि सभी महत्वपूर्ण योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया गया| इस दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह ने अपने हाथों से स्थानीय लोगो को कार्ड वितरण किया| कार्ड को पाकर स्थानीय लोगो के चेहरे चेहरे खिल उठे|

भाजपा नेता ने कार्ड बांटते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड सभी लोगों के लिए है, अगर किसी परिवार के सदस्य को गंभीर बीमारी होती है तो उन्हें इस योजना से ₹1 से लेकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जायेगा, लेकिन अभी जो सरकार है कांग्रेस और जेएमएम कि जिसके कारन अस्पताल के लोग जान भूझकर मरीज के परिवार को परेशान करते हैं अस्पताल में भर्ती लेने से मना करते है| उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस तरह की समस्या किसी के साथ भी होती है तो नीरज सिंह जी आप के साथ है, जिसके बाद भाजोपा नेता नीरज सिंह स्वंय उस मारिज को अस्पताल में भर्ती करवाएंगे| इसके साथ ही उन्होंने सभी बस्तीवासियों से आग्रह किया कि अगर किसी परिवार के सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो जरूर बनवा ले|

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

Cyclone Dana : प्रचंड रूप लेगा चक्रवाती तूफान, 100 KM से ऊपर स्पीड, होने वाली है मूसलाधार बारिश

सोशल संवाद / डेस्क : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार…

43 mins ago
  • राजनीति

सरयू राय को जिताने के लिए कमर कस लें-निर्मल सिंह

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक मंगलवार को साकची…

1 hour ago
  • समाचार

भाजपा से निष्कासित सरयू राय को अब भाजपा समर्थन करेगी : सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी कार्य करने के लिए…

1 hour ago
  • समाचार

बन्ना गुप्ता ने स्वयं रांची जाकर लिया पार्टी सिंबल

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमिटी के रांची कार्यालय में पूर्व…

1 hour ago
  • समाचार

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की उम्मीदवार पूर्णिमा साहू को सिख समाज का मिला आशीर्वाद

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

2 hours ago
  • समाचार

भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो से उनके आवास पर की मुलाकात, की राजनीतिक चर्चा

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने…

2 hours ago