---Advertisement---

अब 7 अप्रैल तक भरा जाएगा बीएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म, परीक्षा 10 मई को

By Riya Kumari

Published :

Follow
अब 7 अप्रैल तक भरा जाएगा बीएड प्रवेश परीक्षा का फॉर्म, परीक्षा 10 मई को

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटिटिव एएजा निशन बोर्ड (जेसीई सीईबी) ने सत्र 2026-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 7 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढे : बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 इस हफ्ते? जानिए कब आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे

पहले अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित थी। बोर्ड द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए 8 व 9 अप्रैल को करेक्शन विंडो खोला जाएगा। प्रवेश परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। मालूम परीक्षा बीएड के प्रवेश प्रैल निर्धारित थी। लेकिन इसी दिन झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) की तिथि निर्धारित होने की वजह से अभ्यर्थी दोनों में से किसी एक परीक्षा की तिथि में बदलाव करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद ही जेसीई सीईबी ने तिथि को विस्तारित किया है।

राज्य के सात शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र

जेसीईसीईबी द्वारा आयोजित बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें जमशेदपुर, चाईबासा, रांची, बोकारो, दुमका, पलामू व हजारीबाग शामिल हैं।

85% सीट स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित

इस संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों में लगभग 14 हजार सीटों पर नामांकन किया जाएगा। इसमें झारखंड के विश्वविद्यालयों से स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखी गई हैं, जबकि शेष 15 प्रतिशत सीटें ओपन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version