Dr Abhishek Child Care

बीएड प्रथम सेमेस्टर का फॉर्म 20 तक भर सकेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
बीएड प्रथम सेमेस्टर का फॉर्म 20 तक भर सकेंगे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर परीक्षा-2025 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र बिना विलंब शुल्क के 20 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं।

यह भी पढे : बस स्टैंड बंदोबस्ती का फिर निकला टेंडर, 2.18 करोड़ है रेट

निर्धारित शुल्क 850 रुपये है। जो छात्र इस समय सीमा में फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 21 से 23 जुलाई तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ मौका दिया गया है। इस दौरान कुल शुल्क 1050 रुपये होगा। कॉलेज और संस्थान भरे गए फॉर्म व शुल्क 24 और 25 जुलाई को विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करेंगे। छात्रों को वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा अब 30 को

कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025 के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर सूचना जारी की है। 15 जुलाई को निर्धारित प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। छात्रों और संबंधित परीक्षा केंद्रों को सूचित किया गया है कि अब यह परीक्षा 30 जुलाई को दोनों पालियों में ली जाएगी। परीक्षा केंद्र और समय में परिवर्तन नहीं है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version