March 19, 2025 6:48 pm

डी.बी.एम एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी. एड के छात्र छात्राओं ने आर. पी. पटेल चेशायर होम का दौरा किया

डी.बी.एम एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी. एड के छात्र छात्राओं ने आर. पी. पटेल चेशायर होम

सोशल संवाद / जमशेदपुर : शहीद दिवस के अवसर पर डी.बी.एम एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन के  बी. एड प्रथम सत्र के छात्र छात्राओं ने आर. पी. पटेल चेशायर होम,  सुंदर नगर  का दौरा किया। इस दौरे से छात्रों  को मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों से मिलने का अवसर मिला। छात्रों ने वहां के सदस्यों के साथ गाना गाया और नृत्य भी किया। छात्रों से मिलकर चेशायर होम के सदस्य बहुत खुश हुएं। बी.एड. के पाठ्यक्रम में समावेशी शिक्षा विषय के अंतर्गत  इन बच्चों के अक्षमता का कारण, उनकी जरूरतें, उनके साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए, उनकी आवश्यकताएं क्या है आदि पढ़ाया जाता है।

यह भी पढ़े : XITE गम्हरिया (स्वायत्त) ने थर्ड लिंग जागरुकता पर एक कार्यशला का आयोजन किया

इस दौरे से बच्चों में उनके प्रति एक साम्यक धारणा तैयार हुई,उनमें जागरूकता बढ़ी। इसके साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्य का भी अहसास हुआ। बी.एड. के छात्रों में चेशायर होम के बच्चों के लिए हमदर्दी दिखी | उन्हें यह एहसास हुआ कि ईश्वर ने जिन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाया है, उन्हें जीवन का आभारी होनी चाहिए | समाज के हाशिये पर बैठे इन लोगों के प्रति हमारे दायित्व का आभास होता है ऐसी समावेशी शिक्षा से | डी.बी.एम.एस प्रबंधन तथा प्राचार्या ने समय समय पर ऐसे सामाजिक दायित्वों का बोध करवायी है और छात्रों के लिए भ्रमण , समाज कार्य के लिए सुविधा उपलब्ध करवाया हैं | समावेशी शिक्षा से बी.एड के छात्र लाभान्वित हो रहे हैं | ये भावी शिक्षक देश के निर्माता हैं |

इस अवसर पर  डीबीएमएस कॉलेज के रोट्रेक्ट क्लब की तरफ से out reach activity के तहत सदस्यों के चेशायर होम लिए कपड़ा, चप्पल तथा खाने का सामान दिया गया। छात्राओं के साथ कॉलेज की शिक्षिका पामेला घोष दत्ता, पूनम कुमारी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी तथा एंजल मुंडा शामिल हुए।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
Dark Chocolate के फायदे दुनिया के इस देश में 2-2 महीने तक नहीं उगता सूरज किन लोगों को नहीं करना चाहिए सूर्य नमस्कार India ने toss हारने में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड इस देश की है 3 राजधानियाँ राज्यपाल को उनके पद से कौन हटा सकता है Paracetamol से होने वाले नुकसान ठंडे पानी से मुंह धोने के फायदे किन राज्यों में लागू है पेसा कानून 2024 के सबसे ज्यादा सुने गए गाने