Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

वीमेंस विवि में चांसलर पोर्टल से बीटेक में दाखिला शुरू,इस तारीख  से शुरू होंगी कक्षाएं

By Riya Kumari

Published :

Follow
इस तारीख  से शुरू होंगी कक्षाएं  , वीमेंस विवि में चांसलर पोर्टल से बीटेक में दाखिला शुरू
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई की मंजूरी मिलने के बाद अब इसमें दाखिले की प्रकिया चांसलर पोर्टल के तहत शुरू कर दी गयी है. इसके लिए चांसलर पोर्टल के नये यूआरएल का उपयोग करना होगा.

यह भी पढे : ESIC : जून से श्रमिकों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं टेल्को, मानगो और कांड्रा में खुलेगी डिस्पेंसरी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

चार साल के इस प्रोफेशनल कोर्स के लिए प्रति वर्ष फीस मात्र 35 हजार रुपये निर्धारित की गयी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, आगामी नये अकादमिक सत्र के तहत 3 अगस्त से पारंपरिक व व्यावसायिक कोर्स के साथ ही बी-टेक की भी पढ़ाई विधिवत रूप से शुरू हो जायेगी. इस कोर्स में झारखंड सरकार की आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जायेगा. बी-टेक में कुल सीटों की संख्या 60 निर्धारित की गयी है.

 इसमें झारखंड की छात्राओं के लिए 85 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गयी हैं. शेष 15 प्रतिशत सीटों पर देशभर की छात्राएं एडमिशन ले सकेंगी. बी-टेक में दाखिले के लिए छात्राओं का जेइइ मेन क्लीयर होना अनिवार्य शर्त होगी. बी-टेक की पूरी पढ़ाई यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में ही संचालित की जायेगी. इसके लिए उच्च योग्यताधारी गेस्ट फैकल्टी नियुक्त किये जायेंगे. इसके लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर गेस्ट फैकल्टी को आमंत्रित करते हुए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

रिसर्च और इनोवेशन पर जोर : कुलपति

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ इला कुमार ने बताया कि विवि में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है. बीटेक की पढ़ाई इसी का हिस्सा है. झारखंड की बेटियां तकनीकी क्षेत्र में भी आगे आयें. उन्हें बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए सारी तैयारी पूर करते हुए एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator