---Advertisement---

दिल्ली में कानून व्यवस्था का बुरा हाल; जनता का पुलिस से उठा विश्वास…एलजी साहब कहां व्यस्त हैं?- सौरभ भारद्वाज

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अंदर लगातार खराब होती जा रही कानून व्यवस्था पर एलजी वीके सक्सेना की चुप्पी पर प्रश्न खड़ा किया है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। लोगों का दिल्ली पुलिस के उपर विश्वास उठा चुका है। लेकिन एलजी पता नहीं कहां व्यस्त हैं? शाहबाद डेयरी में नाबालिग की निर्मम हत्या के बाद अब मजनू का टीला इलाके में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिला है और लक्ष्मी नगर में भी दो गुटों के बीच तलवारें, चाकू और गोलियां चली हैं। संविधान ने एलजी साहब को कानून व्यवस्था, पुलिस और लैंड की जिम्मेदारियां दी है लेकिन वे इन जिम्मेदारियों को भी ठीक से नहीं निभा रहे हैं। उनको बताना चाहिए कि अब तक उन्होंने कितने थानों का औचक निरीक्षण किया।

कानून व्यवस्था के हालातों में इससे बुरा समय दिल्ली में कभी नहीं देखा। एलजी विनय कुमार सक्सेना के अंतर्गत आने वाली दिल्ली पुलिस पर लोगों का विश्वास लगभग खत्म हो चुका है। दिल्ली में सरेआम चाकू बाजी और गोलीबारी चल रही है। आसपास के लोग किसी को बचाने तक के लिए सामने आने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। यह दिल्ली के माहौल पर बहुत बड़े सवाल खड़े करते हैं। एलजी आखिर कहां पर व्यस्त है। उन्हें दिल्ली में मात्र तीन काम संविधान ने दिए हैं। इसमें पुलिस व पब्लिक ऑर्डर और लैंड है। फिर भी वे इन कामों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक छोटी सी लड़की की दिनदहाड़े हत्या हुई। एक युवक ने कई दर्जन बार चाकू घोंपकर लड़की को बेहद निर्मम तरीके से मारा। आसपास के लोग देखते रहे, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। कुछ दिनों पहले कंझावला में एक लड़की की निर्वस्त्र लाश को 20 किलोमीटर तक घसीटा गया। तब भी एलजी की ओर मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने कार चलाने वालों को सबसे पहले क्लीनचिट दी।

“आप” वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एलजी साहब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताना चाहिए कि उन्होंने आज तक कितने थानों का औचक निरीक्षण किया। उनका रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने आना चाहिए। उन्हें रात में दिल्ली की सड़कों पर निकलकर देखना चाहिए कि क्या दिल्ली पुलिस कॉलोनियों, गांवों और अनधिकृत कॉलोनियों में गश्त कर रही है। मगर एलजी साहब की कोई जवाबदेही नहीं है। यदि कोई और राज्य होता तो अब तक होम मिनिस्टर से इस्तीफा मांग लिया गया होता। मगर यहां पर हर दूसरी बात पर प्रेस रिलीज देने वाले एलजी साहब बिल्कुल चुप बैठे हैं। इस बार एलजी कार्यालय से कोई प्रेस रिलीज ही नहीं आ रहा है। साहब इस बारे में एलजी बताएं।

वहीं, आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता सविता ने कहा कि जनता अपना जनप्रतिनिधि एक उम्मीद और भरोसे से चुनती है। उन्हें उम्मीद होती है कि वो सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। मगर आज दिल्ली में ऐसी विपरीत स्थिति आ पड़ी है कि जनता के बीच डर का माहौल है। दिल्ली में भाजपा के 8 विधायक हैं, उनमें से रोहतास नगर विधानसभा के विधायक जीतेंद्र महाजन के ऊपर ज्योति नगर थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज हुई है।

उन्होंने कहा कि यह भी दिल्ली की कानून व्यवस्था को दर्शाता है कि व्यापारी के जोर देने पर मजबूरन पुलिस को भाजपा विधायक पर एफआईआर करनी पड़ी। भाजपा के विधायक रंगदारी का पैसा मांगते हैं और नहीं मिलने पर गोलियां चलवाते हैं। इसे देख व्यापारियों के बीच डर का माहौल है। ऐसे में आम आदमी पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी का सवाल है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी दिल्ली पुलिस भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन को कब गिरफ्तार करेगी? भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने विधायक को कब बर्खास्त करेगा? क्योंकि उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---