Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मानवता की मिसाल : बड़बिल अंजुमन इस्लामिया ने एक हजार गरीबों तबके व्यक्तियो को दिया कंबल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़बिल अंजुमन इस्लामिया ने एक हजार गरीबों तबके व्यक्तियो को दिया कंबल
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : बड़बिल अंजुमन इस्लामिया जमा मस्जिद द्वारा आयोजित ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स के अवसर पर एक अनोखा आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच लगभग एक हजार कम्बल वितरित किए। इसके साथ ही वहां उपस्थित सभी लोगों को खाना खिलाया ।

यह भी पढ़े : हेमंत सोरेन ने दिया नए साल का तोहफा, झूम उठी झारखंड की 5661791 महिलाएं, महिलाओं के खातों में आने लगे खटाखट 2500

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस अवसर पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। ख्वाजा गरीब नवाज के उपदेशों को ध्यान में रखते हुए अंजुमन इस्लामिया ने जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प लिया।

आयोजन के दौरान, बड़बिल अंजुमन इस्लामिया के सदस्यों ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरित किए और उन्हें लंगर कराया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंजुमन इस्लामिया के प्रयासों की सराहना भी की।इस आयोजन के माध्यम से बड़बिल अंजुमन इस्लामिया ने मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया है।आपको बता दे कि अंजुमन इस्लामिया की ओर से कुछ दिन पहले ही बड़बिल वाशियो के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा की भी शुरुआत की गई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator