---Advertisement---

बागबेड़ा : 9 वर्षों से अधूरी जलापूर्ति योजना को तेज करने की मांग

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : आज ग्राम विकास संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में पूर्वी सिहभूम के उपायुक्त कार्यालय में  ज्ञापन सौंपकर बागबेडा जलापूर्ति योजना का काम तेज रफ्तार से कराने की मांग की।  ज्ञापन मे बताया गया है कि बागबेडा जलापूर्ति योजना का काम 2015 से चल रहा है। 9 वर्ष के बाद भी योजना अधूरी है। अभी भी योजना की वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं बडौदा घाट में पाइपलाइन पार करने के लिए ब्रिज का काम काफी धीमी  गति से चल रही है। धीमी रफ्तार से काम होने पर 2024 मे भी क्षेत्र के लोगो को पानी नही मिलेगा।

बागबेडा, कीताडीह, घाघीडीह क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है। गर्मी शुरु होते ही क्षेत्र के लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे है। इसलिए बागबेडा जलापूर्ति योजना का काम तेज रफ्तार से कराने की मांग की गयी, साथ ही साथ जिन क्षेत्र में पाईपलाईन नही विछी है उन क्षेत्रो पाईपलाईन विछाने एवं खराब चापानल को अविलम्ब मरम्मत कराने की मांग की गयी।  प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शिवाजी सिंह, जनार्दन प्रसाद गोस्वामी, अशोक सिंह, सुरेंद्र राय, रामवृक्ष शर्मा, सोसो यादव, कुमोद यादव,परमेश्वर प्रसाद, कामेश्वर साह, धर्मेंद्र यादव शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---