Advertisement 2

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की शुरुआत अगस्त से, DC ने दिया आश्वासन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की शुरुआत अगस्त से, DC ने दिया आश्वासन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिला परिषद जमशेदपुर 08 बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र के विभिन्न गंभीर समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पार्षद डॉक्टर कविता परमार आज मंगलवार को उपायुक्त से मिली। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संबंधित विभागीय वरीय पदाधिकारी से बात कर जल्द समाधान का निर्देश दिया। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने स्लूइस गेट के कारण जल जमाव की समस्या को अविलंब ठीक करने का निर्देश दिया। बागबेड़ा बडौदा घाट पुल के निर्माण के लिए कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से बात कर उपायुक्त ने बताया कि बहुत जल्द निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कुछ अंश की शुरुआत अगस्त महीने में होने का भी आश्वासन वरीय पदाधिकारी से बात कर दिया।

ये रही प्रमुख मांगे :

पार्षद डॉक्टर परमार ने पश्चिम बागबेड़ा पंचायत अवस्थित नाले के स्लूईस गेट का समाधान त्वरित करने, बागबेड़ा बडौदा घाट पुल का अति शीघ्र निर्माण की प्रक्रिया को शुरू करवाने, बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति एवं बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति अंतर्गत फिल्टर प्लांट के कार्य को समय से पूर्ण करवाने, बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र के कचरे की वजह से महामारी फैलने की स्थिति को देखते हुए कचरा निस्तारण की व्यवस्था लागू करवाने तथा बारिश में बागबेड़ा एवं आसपास के क्षेत्र में नाली की सफाई कार्य को पूरा करवाने तथा बागबेड़ा तथा आसपास के पंचायत निधि के विकास कार्य को अविलंब शुरू करवाने को लेकर मांगे रखी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version