Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बकरीद 28 मई को, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज सुबह 5:20 बजे से

By Riya Kumari

Published :

Follow
बकरीद 28 मई को, ईदगाह और मस्जिदों में नमाज सुबह 5:20 बजे से
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा। मस्जिद कमेटी ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर की अलग-अलग मस्जिदों और ईदगाह में नमाज का समय जारी किया। घोषणा के अनुसार, 28 मई को सबसे पहले सुबह 5.20 बजे कपाली के अहले हदीस मस्जिद में नमाज पढ़ी जाएगी। साकची आमबागान ईदगाह में सुबह 7.00 बजे नमाज होगी। सबसे आखिरी नमाज शिया जामा मस्जिद (जाकिरनगर) में सुबह 9 बजे पड़ी जाएगी। इसके बाद लोग कुर्बानी करेंगे। शहर के चार ईदगाहों में एक लाख से अधिक लोग बकरीद की नमाज अदा करेंगे।

ये भी पढ़े : श्री बालाजी अन्न प्रसादम कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह, 2000 श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

ईद-उल-अजहा के दिन साहब-ए-नेसाब (शर्ख तौर पर सक्षम लोग) हजरत इब्राहिम (अ.स) की सुत्रत अदा करने और पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ) के फरमान के अनुसार जानवरों की कुर्बानी देंगे। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थान में फोर्स तैनात रहेगी। समाज के बुद्धिजीवियों और उलेमाओं ने युवाओं को संयम बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से मना किया है।

यहां अदा होगी ईद-उल-अजहा की नमाज

  • साकची आम बागान ईदगाह :7.00 बजे,
  • मानगो आजादनगर ईदगाह :7.00 बजे
  • धातकीडीह ईदगाह : 7.15 बजे
  • जुगसलाई ईदगाह 7.30 बजे
  • जामा मस्जिद साकची 6:00 बजे
  •  मस्जिद-ए-रहमान, साकची 5.30 बजे
  • धतकीडीह बड़ी मस्जिद सुबह 7:00 बजे
  • शास्त्रीनगर सेल्फी मस्जिद सुबह सुबह 6:00 बजे
  • शास्त्रीनगर फारुकी मस्जिद सुबह 6:45 बजे
  • जुगसलाई मस्जिद-ए-मेराज: सुबह 6:30 बजे
  • गरीब नवाज मस्जिद सुबह 6:30 बजे
  • मस्जिद-ए-नबीहन : सुबह 6:30 बजे
  • जामे मस्जिद : सुबह 7:00 बजे
  • नूरी मस्जिद : सुबह 6:30 बजे
  • ईदगाह मैदान सुबह 7:30 बजे
  • माहोवारी शरीफ : सुबह 8:00 बजे
  • एच. के. टावर्स : सुबह 7:15 बजे
  • अहले हदीस मस्जिद टेल्को :5.30 बजे,
  •  बड़ी मस्जिद, टेल्को : 7.15 बजे
  • मस्जिद रजाः 6:40 बजे
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator