सोशल संवाद/डेस्क : नेपाल सरकार के आदेश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने के बाद शनिवार की सुबह जोगबनी में भारत-नेपाल सीमा पर दिन भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहचान पत्रों की जांच के कारण सीमा पर वाहनों एवं राहगीरों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढे : Jharkhand इन जिलों में कुछ घंटो में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट
इससे पहले कोरोना काल में पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया था। यही नहीं, नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों को भी अपना परिचय पत्र दिखाना होगा। परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड या सरकार द्वारा जारी कोई भी वैध पहचान पत्र मान्य है।
नेपाल के मोरंग जिले के प्रमुख जिलाधिकारी युवराज कटेंल, मोरंग एसपी कवित कटुवाल के नेतृत्व में दिन भर इसकी मॉनीटरिंग होती रही। इधर, शनिवार की सुबह कोलकाता से आने वाली ट्रेन के जोगबनी स्टेशन पहुंचते ही बड़ी संख्या में यात्री नेपाल जाने के लिए सीमा पर पहुंच गए।









