बैंक चेक कल से कुछ ही घंटों में क्लियर होगा: बैंकों ने आज से नए क्लियरेंस सिस्टम का ट्रायल शुरू

By Muskan Thakur

Published :

Follow
बैंक चेक कल से कुछ ही घंटों में क्लियर होगा: बैंकों ने आज से नए क्लियरेंस सिस्टम का ट्रायल शुरू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI चेक क्लियरेंस सिस्टम में कल (4 अक्टूबर) से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत चेक का अमाउंट जमा करने के बाद कुछ ही घंटों में प्रोसेस होकर खाते में आ जाएगा। अभी चेक क्लियर होने में 2 दिन तक का समय लगता है।

ये भी पढे : 3 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ  जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

ये नया सिस्टम ‘कंटीन्युअस क्लियरिंग एंड सेटलमेंट’ है। इसके लागू होने के बाद बैंक चेक को स्कैन करेंगे, प्रेजेंट करेंगे और कुछ ही घंटों में पास कर देंगे। ये सारा काम बैंक के कामकाजी घंटों में हो जाएगा। बैंकों ने आज से ही इसका ट्रायल शुरू कर दिया है।

बैंकों ने ग्राहकों से पर्याप्त बैलेंस रखने को कहा

HDFC और ICICI बैंक सहित निजी बैंकों ने बताया कि 4 अक्टूबर से चेक का सेटलमेंट उसी दिन हो जाएगा। दोनों बैंकों ने कस्टमर्स से कहा है कि अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस रखें, ताकि चेक बाउंस न हो। साथ ही चेक की सारी डिटेल्स सही-सही भरें, वरना देरी या रिजेक्शन हो सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---