Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

Bank Holidays March 2026: इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

By Riya Kumari

Published :

Follow
Bank Holidays March 2026 इस हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : अगर आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंक छुट्टियों का कैलेंडर जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को और किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जांचना जरूरी है।

यह भी पढे : HPCL Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 700 से अधिक पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

March 2026 के आने वाले सप्ताह में अलग-अलग त्योहारों और अवसरों के कारण देश के कई शहरों में चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में ग्राहकों को पहले से ही अपनी बैंकिंग योजनाएं बना लेनी चाहिए।

17 March को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई के अनुसार 17 March (मंगलवार) को शब-ए-कद्र के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि देश के बाकी शहरों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

19 March को कई शहरों में बैंक हॉलिडे

19 मार्च को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इस दिन जिन शहरों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें शामिल हैं:

  • बेलापुर
  • बेंगलुरु
  • चेन्नई
  • हैदराबाद
  • इंफाल
  • जम्मू
  • श्रीनगर
  • मुंबई
  • नागपुर
  • पणजी
  • विजयवाड़ा

इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष दिवस, सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा) और नवरात्रि के पहले दिन के कारण छुट्टी घोषित की गई है।

20 March को ईद-उल-फित्र की छुट्टी

20 मार्च को ईद-उल-फित्र के मौके पर जम्मू, श्रीनगर, कोची, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इस दिन बैंक से जुड़ा कोई काम करने की योजना बना रहे लोगों को दिक्कत हो सकती है।

21 March को भी बंद रह सकते हैं बैंक

21 March (शनिवार) को रमजान-ईद के त्योहार के कारण देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने की संभावना है। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator