---Advertisement---

बन्ना गुप्ता के प्रयासों से साकार हो रहा मानगो फ्लाईओवर, नामकरण की मांग

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Banna Gupta

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क/Banna Gupta: मानगो में बन रहा बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर अब हकीकत बनने जा रहा है। शहरवासियों को लंबे समय से जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था, लेकिन बन्ना गुप्ता के निरंतर प्रयासों से इस परियोजना का रास्ता साफ हो गया है। फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया में टाटा स्टील और राज्य सरकार के स्तर पर कई अड़चनें थीं। इन्हें दूर करने के लिए बन्ना गुप्ता ने रांची में टाटा स्टील के अधिकारियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारियों से कई दौर की बैठकें कीं थी ,उन्होंने मुख्य सचिव और वित्त सचिव से फंड की स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया।

यह भी पढ़ें: बिहार में कई ठिकानों पर NIA की रेड, AK-47 तस्करी को लेकर छापेमारी

Banna Gupta: शहरवासियों को मिलेगी जाम से रहत

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फ्लाईओवर से विशेषकर छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और मरीजों को राहत मिलेगी और जाम से निजात मिलेगी। शहर की यातायात व्यवस्था भी काफी हद तक सुधर जाएगी। वहीं, नेताद्वय कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने यह भी मांग रखी है कि इस फ्लाईओवर का नामकरण बन्ना गुप्ता के स्वर्गीय पिता एवं समाजसेवी रामगोपाल गुप्ता के नाम पर किया जाए।

कौन थे रामगोपाल गुप्ता?

स्व. रामगोपाल गुप्ता जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजवादी नेता रहे हैं। अस्सी-नब्बे के दशक में जब भी कोई समाजवादी नेता जमशेदपुर आता था, उनकी पहली बैठक रामगोपाल गुप्ता जी के साथ ही होती थी। मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव जैसे बड़े नेताओं के वे अभिन्न मित्र रहे थे। रामगोपाल गुप्ता को डॉ. राम मनोहर लोहिया का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ था। उनकी सरलता और सहजता ने उन्हें समाजवादी राजनीति का मजबूत स्तंभ बनाया। बता दें नेताद्वय का कहना है कि इस ऐतिहासिक फ्लाईओवर का नामकरण स्व. रामगोपाल गुप्ता के नाम पर होना ही उनकी सच्ची स्मृति और सम्मान होगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version