समाचार

नए आपराधिक कोड पर बार काउंसिल कार्यशाला का आयोजन करे :अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद / जमशेदपुर : भारत सरकार ने 1 जुलाई से तीनों नए अपराधी कोड को देशभर में लागू करने का फैसला लिया है। इसे लेकर न्यायपालिका कार्यपालिका में व्यापक तैयारी चल रही है। देश भर में लगातार कार्यशाला आयोजन किया जा रहे हैं और जमशेदपुर इसका अपवाद है।

इसकी आवश्यकता एवं व्यावहारिकता को देखते हुए बड़ी अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला को पत्र लिखकर कार्यशाला की कड़ी आहूत करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े : मजदूरों की उनकी न्यूनतम मजदूरी जल्द मिले- डॉ अजय कुमार

दिसंबर 2023 में भारतीय संसद द्वारा पारित तीन नए आपराधिक कोड भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) पारित किया गया जो पुराने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी),  भारतीय आपराधिक दंड प्रक्रिया(सीआरपीसी), एवं इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लेगा।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार केंद्र  एवं राज्य सरकार पुलिस कर्मियों को तथा न्यायपालिका अपने अधीनस्थ सभी स्तर के न्यायिक पदाधिकारी को इसकी ठोस जानकारी देने हेतु लगातार कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है। जमशेदपुर एवं घाटशिला बार एसोसिएशन के माननीय सदस्यों को तीन आपराधिक कोड की जानकारी दी जानी चाहिए।

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उपसभापति संवेदनशील रूख अपनाते हुए कार्यशाला आयोजित करने के साथ ही निशुल्क कानून की तीनों पुस्तक उपलब्ध कराने का कार्य करें।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

स्वाश्रित सम्मान भविष्य में बागबेड़ा की महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा: डॉ कविता परमार

सोशल संवाद / डेस्क : जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार द्वारा महिला दिवस और होली…

14 hours ago
  • समाचार

संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी:हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ बाहरी दीवारों पर रंग-रोगन करें, ढांचे को नुकसान ना हो

सोशल संवाद/डेस्क : संभल की जामा मस्जिद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रंगाई-पुताई की मंजूरी दे…

14 hours ago
  • ऑफबीट

होली का अनोखा महोत्व

सोशल संवाद/ डेस्क : होली भारत का एक रंगीन और लोकप्रिय त्योहार है, जो बुराई…

17 hours ago
  • समाचार

अवश्यकता आधारित व्याखाताओ के मामले विधानसभा में प्रश्न उठाने पर विधायक का किया स्वागत

सोशल संवाद/रांची : आज झारखण्ड के डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी विश्वविद्यालय, रांची विश्वविद्यालय,  विनोवा भावे…

17 hours ago
  • फिल्मी संवाद

IIFA में नहीं मिला बेस्ट सिंगर का नॉमिनेशन तो खफा हुए सोनू निगम

सोशल संवाद/ डेस्क : सोनू निगम ने आईफा अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन न मिलने पर नाराजगी…

18 hours ago