Dr Abhishek Child Care

बरकाकाना स्टेशन पर 88 किलो गांजा बरामद, टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस से तीन तस्कर गिरफ्तार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बरकाकाना स्टेशन गांजा बरामद
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से करीब 88 किलो गांजा बरामद किया। संयुक्त अभियान में आरपीएफ, जीआरपी और नारकोटिक्स विभाग की टीम ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 44 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़े : राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ पद्म अवॉर्ड्स 2026 समारोह, रोहित शर्मा को पद्मश्री और धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण

जानकारी के अनुसार, ट्रेनों के जरिए हो रही मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए इन दिनों विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नारकोटिक्स विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही बरकाकाना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन पहुंचने के बाद आरपीएफ, जीआरपी और नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने संबंधित कोच में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी, जो बड़े-बड़े बैग लेकर यात्रा कर रहे थे।

तलाशी लेने पर युवकों के पास मौजूद पांच ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। अधिकारियों ने मौके पर ही गांजा जब्त करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के रोहतास निवासी बलराम पांडेय और छोटन कुमार, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान गढ़वा निवासी शुभम कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे जमशेदपुर से गांजा की खेप लेकर रेणुकुट पहुंचाने जा रहे थे।

इस कार्रवाई में आरपीएफ इंस्पेक्टर टीएस अहमद, जीआरपी थाना प्रभारी मो. शमीम अंसारी, एएसआई बालदेव चातर, केके सिंह समेत नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी शामिल थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version