सोशल संवाद/डेस्क/BCCI Lead Sponsor: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सर के राइट्स के लिए टेंडर बुलाए हैं। ड्रीम-11 ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के लीड स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया था। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोमवार (25 अगस्त) को इसकी जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने दिखाई इंसानियत, शारजाह मैच फीस भूकंप पीड़ितों को की दान
BCCI ने जारी टेंडर में कहा, अल्कोहल, तंबाकू, सट्टेबाजी, रियल मनी गेमिंग (फैंटेसी स्पोर्ट्स गेमिंग को छोड़कर), क्रिप्टोकरेंसी और पोर्नोग्राफी या जो कंपनी सार्वजानिक नैतिकता को ठेस पहुंचने का काम करे उस तरह के ब्रांड को इस बोली (बिड) में शामिल नहीं किया जाएगा। BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
BCCI Lead Sponsor: टेंडर खरीदने की आखिरी तारीख 12 सितंबर
BCCI ने मंगलवार को लीड स्पॉन्सर के लिए इनविटेशन फॉर एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट (IEOI) रिलीज किया है। इसे खरीदने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। वहीं टेंडर भरने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है।
ड्रीम-11 मौजूदा स्पॉन्सर था ड्रीम-11 ने 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपए में तीन साल का स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। हाल ही में ड्रीम-11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया गया था। इस वजह से यह स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया।









