Dr Abhishek Child Care

नाखून अगर सफ़ेद, पीले या फिर नीले पड़ जाएं तो हो जाइए सतर्क

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क : पैरों के नाखूनों में फंगस लग जाना काफी कॉमन है। ज्यादातर इसे ब्यूटी प्रॉब्लम से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन ये एक तरह की हेल्थ से जुड़ी समस्या है। जिसे अनदेखा करने पर काफी सारा दर्द और तकलीफ झेलनी पड़ती है। अगर पैर या हाथ के नाखूनों का रंग बदरंग होने लगता है से दिखते हैं। जो जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज कर लिया जाए। क्योंकि फंगस बढ़ने पर इसे डॉक्टर के पास जाकर ही सही किया जा सकता है। अक्सर फंगस लगने से पहले नाखूनों का रंग बदल कर भूरा, पीला या सफेद सा दिखने लगता है।

अक्सर ये समस्या पैर के अंगूठे में होती है। जिसे ऑनिकोमाइकोसिस कहते हैं। आम भाषा में इसे टोनेल फंगस भी कहते हैं। फंगस के शुरुआती स्टेज में नाखून के कोने सफेद या पीले रंग का जगह बन जाता है। वहीं धीरे-धीरे नाखून के किनारे स्किन के अंदर धंसने लगते हैं और फिर इसे फीका, मोटा कर देते हैं। जिससे नाखून खराब दिखने लगते हैं और इसमे बहुत दर्द होता है। नाखूनों मे फंगस लगना शुरू होते ही घरेलू नुस्खों की मदद से इसे दूर किया जा सकता है।

लहसुन का करें इस्तेंमाल
नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए अक्सर लहसुन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। जो नाखूनों पर लगे फंगस को हटाने में मदद करते हैं। रोजाना फंगस लगे पैर के नाखूनों पर लहसुन लगाने से फायदा होता है। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना आधे घंटे तक लहसुन को काटकर फंगस वाले नाखूनों पर लगाएं।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर में फंगस वाले अंगूठे को डुबोने से फायदा पहुंचता है। एक कप एप्पल साइडर विनेगर में दो कप गुनगुना पानी मिलाएं और इसमे करीब 20 मिनट तक पैर के अंगूठे को भिगोकर रखें। ऐसा करने से फंगस से राहत मिलती है।

टी ट्री ऑयल
टी ट्री एसेंशियल ऑयल कई सारी ब्यूटी से रिलेटेड प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। फंगस लगे नाखूनों को टी ट्री ऑयल में डुबे कॉटन पैड की मदद से पेंट करें। रोजाना दो बार ऐसा करने से फंगस से छुटकारा मिलता है।

 

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator