गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

 सोशल संवाद/डेस्क : देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। आने वाले दिनों में लोग लू के थपेड़े झेलने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार में लू चल सकती है। भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग की की जानकारी

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 15 अप्रैल और बिहार में 15 से 17 अप्रैल तक लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों  पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

तापमान की श्रेणी

यदि किसी मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री तक पहुंचता है तो हीट वेव घोषित किया जाता है। वहीं, पहाड़ों में 30 डिग्री और तटीय इलाकों में 37 डिग्री पारा पहुंचने पर लू चलने लगती है। लू का स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। अगर किसी इलाके में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट