---Advertisement---

संघ के कारण आज भारत तृतीय महाशक्ति के रूप में उभरा – गोपाल जी, पथ संचलन में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ता

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमशेदपुर महानगर की ओर से विजयदशमी उत्सव के अवसर पर आज बुधवार को एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश यानी काली टोपी, सफेद शर्ट एवं खाकी पैंट पहने हजारों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एग्रीको से शुरू होकर 10 नंबर बस्ती, सिदगोड़ा होते हुए वापस ट्रांसपोर्ट मैदान पहुंचे। यह काफी आकर्षक और देशभक्ति से ओतप्रोत था। इसके बाद हजारों स्वयंसेवको, संघचालकों एवं आम जनता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रांत प्रचारक गोपाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। उन्होंने स्थापना कल से लेकर अब तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को उल्लेखित किया।

संघ को समझने के लिए हेडगेवार को समझना होगा

अपने बौद्धिक में गोपाल जी ने कहा कि संघ को समझना है तो संस्थापक हेडगेवार जी को समझना होगा, जिनके संघर्ष से संघ पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। गोपाल जी ने कहा कि आज हिंदू समाज छीन भिन्न हो गया है। लेकिन शाखा के माध्यम से व्यक्ति का निर्माण हो रहा है जो देश के विकास में एक कड़ी के रुप में है। गोपाल जी ने कहा कि आज संघ के कारण भारत पूरे विश्व में तृतीय शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है। आज कोई भी प्राकृतिक आपदा आती है तो सबसे पहले संघ के स्वयंसेवक पहले पंक्ति में मदद करें करने के लिए तैयार रहते हैं। संघ के कारण ही आज कश्मीर भारत का हिस्सा है। एक समय था जब कहते थे भारत के माथे पर खंजर 370- 370. आज 370 को पूरी तरह खत्म कर कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---