बिहार चुनाव से पहले लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार विधानसभा का चुनाव आने वाले कुछ दिनों में होना है। इसे लेकर वोटर लिस्‍ट का पुनरीक्षण हो रहा है। चुनाव से ठीक पहले राजद प्रमुख और पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में उनके खिलाफ चल रही सुनवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में लालू यादव के खिलाफ निचली अदालत में सुनवाई चल रही है। इसपर रोक लगाने के लिए लालू प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। इस मामले में अदालत में 18 जुलाई को सुनवाई हुई। अदालत ने सुनवाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने हाई कोर्ट से कहा है कि वो लालू यादव की अर्जी पर तेजी से सुनवाई करें।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

लालू यादव ने इस मामले में निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने के साथ-साथ इस केस में दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने बीते 29 मई को अपने आदेश में श्री यादव के खिलाफ निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने उनके केस रद्द करने की मांग को पेंडिंग रखते हुए नोटिस जारी किया था। इस मामले में आगे की सुनवाई 12 अगस्त को होनी है। इसी अंतरिम आदेश के खिलाफ लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। इसपर दख़ल देने से अदालत ने इंकार कर दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---