समाचार

श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजनों से राममय हुई जमशेदपुर महानगर का भाजपा कार्यालय

सोशल संवाद/डेस्क : पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्ष और तपस्या के बाद अयोध्याधाम में बन रहे प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संपूर्ण भारतवर्ष को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के द्वारा लौहनगरी को राममय बनाने के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा अयोध्या नगरी में बने भव्य राम मंदिर में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।

साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ में सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान देश एवं विदेशों में ख्याति प्राप्त पुरोहित पंडित अभिषेक पाठक एवं मानस सत्संग समिति के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंडली के मनमोहक भजन प्रस्तुति से जिला कार्यालय राममय हो गया। भाजपा कार्यकर्ता भजनों पर झूमते नजर आए।

सुंदरकांड पाठ को लेकर भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में आकर्षक पुष्पसज्जा, ध्वज सज्जा एवं विद्युत सज्जा की गई थी। वहीं, सुंदरकांड के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोग एवं चूड़ा-दही, तिलकुट का श्रद्धापूर्वक वितरण किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भाजपा की ओर से 4 काउंटर पर प्रसाद एवं दो काउंटर पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 जनवरी को ‘राम ज्योति’ के लिए लोगों के बीच निःशुल्क 11 मिट्टी के दीपक, 11 बाती और एक धर्मध्वजा भेंटकर लोगों से घरों एवं प्रतिष्ठानों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया गया। करीब 15 हजार दीपक, बाती एवं धर्मध्वजा लोगों की भेंट की गई।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि अयोध्याधाम में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे विश्व में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए पूरे देश ही नही अपितु समस्त विश्व व्याकुल है। इस दिशा में भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से सुंदरकांड पाठ एवं दीपोत्सव मनाने के लिए निःशुल्क भेंट की जाने वाली सामग्री को लेकर लोगों में उत्साह है।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि पांच सौ वर्षों के कठिन तप, त्याग और संघर्ष के बाद अब हमारे आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त निकट आया है। इस ऐतिहासिक क्षण की खुशियां मनाने और शहरवासियों के सुख, समृद्धि और विश्व कल्याण की भावना के संग राम नाम की अलख जगाने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय में पूरे भक्तिमय माहौल में संगीतमय रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ सम्पन्न हुआ। कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं मिट्टी के दिये, बाती एवं धर्मध्वजा वितरण कर कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ।

इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, दिव्यानि मुर्मू, राजेश शुक्ला, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, राजन सिंह, कल्याणी शरण, योगेश मल्होत्रा, जटाशंकर पांडेय, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, राजकुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह, विजय कुमार सिंह, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, अचिंतम गुप्ता, निशांत कुमार, सुरेश शर्मा, पवन सिंह, त्रिदेव चट्टराज, अजय सिंह, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, दीपक झा, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन, हेमंत सिंह, बबलू गोप, प्रधान चंद्र महतो, चितरंजन वर्मा, श्रीराम प्रसाद, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, नीरज शर्मा, रॉकी सिंह, अभिमन्यु सिंह, लकी सिंह राजपूत, राजपति देवी, अमरजीत सिंह राजा, दिनेश शर्मा, सोनू ठाकुर, लीना चौधरी, रानी ठाकुर, मीरा झा, नमिता उपाध्याय,पूनम गुप्ता, इंदरजीत सिंह, संतोष कुमार, सुशील पांडेय, शशि यादव, कंचन दत्ता, रविशंकर तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, रमेश विश्वकर्मा, मिथिलेश साव, अर्जुन कुमार, राकेश साहू, ओम प्रकाश साह, महावीर सिंह, मुकेश कुमार, पंकज शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

14 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

15 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

15 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

16 hours ago