Don't Click This Category

संसद सत्र से पहले मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र किया:बोले- 50 साल पहले संविधान को नकार दिया गया; संसद ड्रामे और स्लोगन से नहीं चलेगी

सोशल संवाद/डेस्क: संसद सत्र शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इमरजेंसी का जिक्र किया। दरअसल, कल यानी 25 जून को देश में आपातकाल के 50 साल पूरे हो रहे हैं।

PM ने कहा- 25 जून न भूलने वाला दिन है। इसी दिन संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था। भारत को जेलखाना बना दिया गया था। लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी संकल्प लेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी।

प्रधानमंत्री ने 14 मिनट 28 सेकेंड के भाषण में इमरजेंसी के अलावा, नए संसद भवन, नए सांसदों, जिम्मेदार विपक्ष, तीसरे कार्यकाल, विकसित भारत पर अपनी बात रखी।

  1. इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर
    मोदी ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा- कल 25 जून हैं। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा को समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी की संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था, भारत को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।
  2. इमरजेंसी के ये 50 साल इस संकल्प के हैं कि हम गौरव के साथ हमारे संविधान की रक्षा करते हुए, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करते हुए देशवासी ये संकल्प करेंगे कि भारत में फिर कभी कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा, जो 50 साल पहले की गई थी और लोकतंत्र पर काला धब्बा लगा दिया गया था। हम संकल्प करेंगे जीवंत लोकतंत्र का, भारत के संविधान के अनुसार जन सामान्य के सपनों को पूरा करने का।
  3. 2. संसद में विपक्ष की भूमिका पर
    सांसदों से भी देश को बहुत अपेक्षाएं हैं। सांसदों से अनुरोध करूंगा कि जनहित और लोकसेवा के लिए इस मौके का उपयोग करें। हर संभव कदम जनहित में उठाएं। देश को जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत है। लोग नारे नहीं, सार्थकता चाहते हैं, वे संसद में डिस्टर्बेंस नहीं, बल्कि चर्चा और मेहनत चाहते हैं।
  4. हम मानते हैं कि सरकार चलाने के लिए बहुमत होता है लेकिन देश चलाने के लिए सहमति बहुत जरूरी होती है। इसलिए हमारा प्रयास सबकी सहमति और सबको साथ लेकर चलने की होगी। देश की जनता विपक्ष से अच्छे कदमों की अपेक्षा रखती है। अब तक जो निराशा मिली है, शायद 18वीं लोकसभा में विपक्ष देश के सामान्य नागरिकों की अपेक्षा पर इस बार खरा उतरेगा।
Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

राहुल को आतंकी कहने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर FIR:मंत्री बोले- संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

सोशल संवाद / डेस्क : राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री…

3 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- पाकिस्तान और कांग्रेस का एजेंडा एक:राहुल भारत विरोधी ताकतों के साथ; PAK रक्षा मंत्री बोले थे- 370 की बहाली चाहते हैं

सोशल संवाद /डेक : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के जम्मू-कश्मीर पर दिए बयान…

5 hours ago
  • समाचार

टाटा पिगमेंट में 17.64 प्रतिशत बोनस, कर्मचारियों को मिलेंगे अधिकतम 71,118 रुपये और न्यूनतम 54,247 रुपये बोनस राशि

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटा पिगमेंट प्रबंधन व टाटा पिगमेंट्स वर्कर्स यूनियन ने वार्षिक 2023-2024…

5 hours ago
  • समाचार

झारखंड में शुरू हुई नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया, भेजे गये अधिकारियों के नाम

सोशल संवाद / रांची : झारखण्ड में नए DGP की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…

6 hours ago
  • समाचार

टेल्को : केंद्रीय समिति ईस्ट जोन की बैठक में 47 पूजा समितियों ने रखी समस्याएं

सोशल संवाद / जमशेदपुर : आज जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ईस्ट जोन की…

8 hours ago
  • समाचार

चाईबासा के सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, 1 जवान घायल

सोशल संवाद / डेस्क : चाईबासा के सारंडा जंगल इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।…

8 hours ago