Dr Abhishek Child Care

बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेंगे फ्लैट की चाबी और राहत

By Riya Kumari

Published :

Follow
बिरसानगर पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिलेंगे फ्लैट की चाबी और राहत
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास, जमशेदपुर के लाभुकों को उन्हें आवंटित फ्लैटों की चाबी 19 जून को मिल जाएगी। शनिवार को यह जानकारी नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक सरयू राय को फोन पर दी। मंत्री ने विधायक सरयू राय की उस मांग को भी मान लिया, जिसमें उन्होंने फ्लैटों में हुई टूट-फूट को सरकारी खर्चे पर मरम्मत कराने का आग्रह किया था। राय ने मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही लाभुकों की चिर प्रतीक्षित मांग पूर्ण हो जाएगी।

यह भी पढे : झांसी मंडल में दर्दनाक रेल हादसा: अलार्म चेन पुलिंग के बाद यात्रियों की ट्रेन की चपेट में आने से हताहत होने की आशंका

सरयू राय ने बताया कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उनसे कहा है कि इस संबंध में विभाग की तरफ से आधिकारिक निर्देश विभाग के संबंधित अधिकारियों को जल्द ही दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 जून को लाभुकों को हर हाल में फ्लैट की चाबी मिल जाएगी।

सरयू राय ने बताया कि मंत्री ने पहले उनसे कहा था कि लाभुकों को 31 मई को चाबी सौंप दी जाएगी। यह हो न सका तो उस तिथि को थोड़ा आगे बढ़ा कर मंत्री ने राय को बताया कि 15 जून के पहले चाबी दे दी जाएगी। रविवार को उन्होंने राय को बताया कि चूंकि राज्यसभा का चुनाव चल रहा है और 18 जून को वोटिंग है। लिहाजा, चुनाव के दौरान कुछ भी करना मुनासिब नहीं होगा। इसलिए 19 जून को हर हाल में लाभुकों को फ्लैट की चाबी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों की चिर-प्रतीक्षित मांग पूर्ण हो रही है। लाभार्थी भी मंत्री के इस निर्णय से संतुष्ट होंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version