नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच ,सेवा शिविर का लाभ पूर्वी विधानसभा के जनता के बीच:बबलू झा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : रविवार को डॉ अजय कुमार के आदेशानुसार नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं सेवा शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय, जोन 8, बिरसानगर में किया गया। सेवा शिविर में झारखंड सरकार के विभिन्न प्रकार की योजनाओं जैसे कि वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड,आधार कार्ड सुधार आदि की सुविधा उपलब्ध करवाइ गई ।

यह भी पढ़े : गोविंदपुर महागठबंधन की बूथ सम्मलेन में विधायक मंगल कालिंदी ने दिया मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस सेवा शिविर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के अलावा मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार,धर्मेंद्र सोनकर , बबलू झा ,मनोज सिंह उपस्थित हुए। डॉ अजय कुमार ने जनता के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरुक भी किया एवं झारखंड सरकार की योजनाएं को भी मुखर हो कर जनता के बीच रखा। डॉ अजय ने कहा कि इस कड़ी धूप में भी जनता अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक है यह सकारात्मक ऊर्जा देती है।

बबलू झा ने बताया कि लगभग 247 स्वास्थ्य जांच एवं 483 योजना फॉर्म का लाभ जनता के बीच इस निशुल्क सेवा शिविर से दिया गया। वहीँ इस कार्यक्रम के आयोजक अजीतेष उज्जैन संस्थापक एवं शशि भूषण प्रसाद, जन कल्याण सेवा फाउंडेशन सह कॉंग्रेस नेता ने बताया कि यह सेवा शिविर हर रविवार पूर्वी विधानसभा के विभिन्न बस्तियों में आयोजन किया जाएगा। धर्मेन्द्र सोनकर ने सभी कार्यकर्ताओं का ऊर्जा बढ़ाया एवं कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अजीतेष उज्जैन,धर्मेन्द्र सोनकर, बबलू झा,शशि भूषण प्रसाद मनोज सिंह सतीश यादव, सोमनाथ बिस्वास,रविदास मुखिया,नीरज सिंह,अरुण त्रिपाठी,राजू मास्टर् राहुल कुमार मनीष चंद्रवसीबीरबल रबीन्द्र कुमार रोहित कुमार,आदित्य सिंह,दिनेश कुमार आदि उपस्थित हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---