Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रन से हराया, हार्दिक-तिलक ने संभाला मोर्चा

By Nidhi Mishra

Published :

Follow
बेंगलुरु ने मुंबई को 12 रन से हराया, हार्दिक-तिलक ने संभाला मोर्चा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : क्रुणाल पांड्या की घातक गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराकर इस सत्र की तीसरी जीत दर्ज की। सोमवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 209 रन बना सकी। 2015 के बाद यह आरसीबी की इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ पहली जीत है।

ये भी पढ़े : तिलक वर्मा के  रिटायर्ड आउट करने के फैसले पर भड़के सूर्यकुमार यादव!

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

आरसीबी ने वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ 3619 दिन बाद जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली टीम तीसरे पायदान पर पहुंच गई। उनके खाते में छह अंक और 1.015 नेट रन रेट हो गया है। वहीं, मुंबई को इस सत्र में चौथी और लगातार दूसरी शिकस्त मिली है। टीम आठवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट -0.010 हो गया है। शीर्ष पर छह अंक और 1.257 नेट रन रेट के साथ दिल्ली कैपिटल्स है।

222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत झटके के साथ हुई थी। रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें यश दयाल ने दूसरे ही ओवर में बोल्ड किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। इसके बाद रेयान रिकेल्टन भी जोश हेजलवुड का शिकार बन बैठे। वहीं, विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव क्रमश: 22 और 28 रन बनाकर आउट हुए।

99 पर चार रन खो चुकी मुंबई को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी और तभी क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या पहुंचे। उन्होंने महज 15 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तिलक वर्मा के साथ महज 34 गेंदों में 89 रन की साझेदारी निभाई। पिछले मैच में रिटायर्ड हर्ट आउट होने वाले तिलक इस मैच में अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें हेजलवुड ने लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। हालांकि, दोनों अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator