Bengaluru Hotel Accident: बेंगलुरु के 5-स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे दो लोग घायल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Bengaluru Hotel Accident: बेंगलुरु के 5-स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, बचाने पहुंचे दो लोग घायल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : कर्नाटक की राजधानी Bengaluru के एक पांच सितारा होटल में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। होटल के स्विमिंग पूल में कथित तौर पर करंट उतरने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई। दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का एक कर्मचारी भी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढे : El Niño 2026: फरवरी 2027 तक रहेगा असर, क्या आएगी La Niña?

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

Conrad Hotel के स्विमिंग पूल में हुआ हादसा

यह घटना बेंगलुरु के हलासुरु इलाके में स्थित पांच सितारा Conrad Hotel के तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम दो विदेशी नागरिक पूल में मौजूद थे, तभी उन्हें कथित तौर पर बिजली का झटका लगा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जर्मनी और स्लोवाकिया के नागरिकों की हुई मौत

मृतकों की पहचान जर्मनी के 57 वर्षीय अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थाइस और स्लोवाकिया के 45 वर्षीय जुराज होर्वाट के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलेक्जेंडर Lufthansa एयरलाइन में क्रू मेंबर थे, जबकि जुराज IBM में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

बचाने पहुंचे अमेरिकी नागरिक और होटल कर्मचारी घायल

दोनों विदेशी नागरिकों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी होटल गेस्ट और पूल अटेंडेंट घायल हो गए। उनकी पहचान 41 वर्षीय मैथ्यू डेसेंटिस और 28 वर्षीय राहुल तिवारी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

होटल पर लापरवाही के आरोप, पुलिस जांच शुरू

India Today की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में से एक की पत्नी ने होटल के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्विमिंग पूल तथा वहां लगे बिजली के उपकरणों की जांच शुरू की है। फिलहाल करंट उतरने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

हादसे के बाद होटल की वेबसाइट पर स्विमिंग पूल को 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक मेंटेनेंस के लिए बंद रखने की सूचना भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट