Dr Abhishek Child Care

लोकसभा में बेहतर प्रदर्शन, 17 सांसद संसद रत्न से सम्मानित: इनमें निशिकांत, रवि किशन, सुप्रिया सुले का नाम शामिल

By Riya Kumari

Published :

Follow
Better performance in Lok Sabha, 17 MPs honoured with Sansad Ratna: These include Nishikant, Ravi Kishan, Supriya Sule
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 17 सांसदों को संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इनमें NCP शरद गुट की सुप्रिया सुले, BJP के रवि किशन और निशिकांत दुबे और शिवसेना UBT के अरविंद सावंत का नाम शामिल है। संसद रत्न बनने वाले सांसदों में सबसे ज्यादा 7 सांसद महाराष्ट्र से हैं।

यह भी पढ़े : JHARKHAND : अटल मोहल्ला क्लिनिक नहीं अब मदर टेरेसा के नाम से जाने जाएंगे, हेमंत कैबिनेट का फैसला, विपक्ष का विरोध शुरू

इनके अलावा 4 स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी शामिल हैं। इनमें BJP के भर्तृहरि महताब, क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के एनके प्रेमचंद्रन, NCP शरद गुट की सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीरंग अप्पा बार्ने शामिल हैं। इन सभी ने 16वीं लोकसभा के बाद से लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा है।

सांसद जिन्हें संसद रत्न चुना गया

बाकी सांसदों में BJP की जमशेदपुर से सांसद विद्युत बरन महतो , स्मिता उदय वाघ, शिवसेना के नरेश म्हस्के, कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़, BJP की मेधा कुलकर्णी, प्रवीण पटेल और दिलीप सैकिया भी शामिल हैं। सांसद एनके प्रेमचंद्रन को 5वीं बार संसद रत्न अवॉर्ड मिला है।

कमेटी कैटेगरी में, भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी स्थायी समिति और डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) की अध्यक्षता वाली कृषि संबंधी स्थायी समिति को उनकी रिपोर्टों की गुणवत्ता और विधायी निगरानी में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version