समाचार

कांकेर लोकसभा से भोजराज का नाम लगभग तय, बन सकते है सांसद प्रत्याशी

सोशल संवाद/दिल्ली (रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश): कांकेर लोकसभा हेतू भोजराज नाग का नाम तेजी से चर्चा में है जो महाराष्ट्रीयन गोड़ है, जो मूल आदिवासी में नही आता। इनके समाज की आबादी कांकेर लोकसभा में 100 लोगों की भी नही है। भोजराज नाग ,नरसो बाई गोड़ के बलात्कार व अपहरण कांड के मुख्य आरोपी है। पीड़िता नरसो बाई गोड़ का अभी तक कोई पता नही चल पाया है। जिससे आदिवासी समाज अत्यंत आक्रोशित है। भोजराज नाग मूल नही होने के कारण छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वीकार नही कर पाते। जिस कारण से वें धर्मांतरित हो रहे मूल आदिवासी समाज के बीच हिंदुत्व की बात नही रख पाते। और ना ही मूल आदिवासी समाज के बीच इनकी पूछ परख  होती है। अगर इनको टिकट मिलता है तो 2022 के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जिस तरह दाग लगे के बाद ब्रम्हानंद नेताम को हार और विरोध का सामना करना पड़ा था। उसी तरह भोजराज नाग को अकल्पनीय विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

दूसरा नाम विकास मरकाम का भी है। ये मंडला मध्यप्रदेश के गोड़ है। जिनकी कांकेर लोकसभा के निवासी होने में भूमिका संदिग्ध है। वे चुनाव के वक्त जिस विधानसभा से प्रत्याशी हेतू टिकट मांगते है वही का स्वयं को मूल निवासी बताते है। जब वें संजारी बालोद विधानसभा से टिकट तब वें कुलिया बालोद का मूल निवासी बताते है।

जब सिहावा विधानसभा से टिकट की मांग करते है तब स्वयं को नगरी का मूल निवासी बताते है। जब प्रदेश का कोई पद चाहिए रहता है तो रायपुर का निवासी बताते है। इसी तरह इनकी भूमिका संदिग्ध है। विकास मरकाम का आदिवासियों  तथा क्षेत्रवासियों के बीच विशेष लोकप्रियता व प्रभाव नहीं है।

Nidhi Ambade
Published by
Nidhi Ambade

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

12 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

13 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

13 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

13 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

13 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

14 hours ago