Advertisement 1
Advertisement 2

भूमिहार महिला समाज ने मनाया हरितिमा सावन महोत्सव, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

By Riya Kumari

Published :

Follow
भूमिहार महिला समाज ने मनाया हरितिमा सावन महोत्सव, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: भूमिहार महिला समाज, झारखंड की ओर से रविवार, 16 अगस्त को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि भवन में हरितिमा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

यह भी पढे : झारखंड छात्र आंदोलन में पहुंचीं अभिनेत्री कुनिका सदानंद, बोलीं- सरकार पारदर्शी हो और छात्रों की बात सुने

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना और अतिथियों का स्वागत किया गया। समाज की फाउंडर अनु सिंह ने महिलाओं के हित में चलाए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से ‘रोजगार एक प्रयास’, वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंद छात्रों को पाठ्य सामग्री वितरण, पंख महिला हाट, शिक्षित समाज अभियान और हेल्थ कैंप जैसी पहल चलाई जा रही हैं। आने वाले दिनों में फिर से हेल्थ कैंप आयोजित करने की जानकारी भी दी गई।

सावन महोत्सव में महिलाओं के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। नृत्य, संगीत, सावन गेम्स, सर्वश्रेष्ठ हरे परिधान प्रतियोगिता और सावन क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं और प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सावन गीत, नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। अंत में स्वरुचि भोज, मीडिया सदस्यों के सम्मान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में भूमिहार महिला समाज, झारखंड की कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator