सोशल संवाद/डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar की करीब चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हो गई है। BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार को जगह मिली है।
यह भी पढे : Smriti Mandhana बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत कौर की लेंगी जगह
IPL में शानदार प्रदर्शन बना वापसी की बड़ी वजह
भुवनेश्वर कुमार ने पिछले दो IPL सीजन में Royal Challengers Bengaluru के लिए शानदार गेंदबाजी की। IPL 2026 में उन्होंने 28 विकेट हासिल किए और 7.95 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। पिछले दो IPL सीजन में उनके नाम कुल 45 विकेट रहे। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता बनाया।
2022 के बाद पहली बार टीम इंडिया में वापसी
भुवनेश्वर ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह लंबे समय तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ ही होने वाली आगामी T20I सीरीज से वह फिर से टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं।
चयन समिति में बदलाव का भी असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी को लेकर अलग रणनीति थी। अब प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली अंतरिम चयन व्यवस्था में भुवनेश्वर के अनुभव और हालिया प्रदर्शन को महत्व दिया गया। तेज गेंदबाज की वापसी में जसप्रीत बुमराह का T20I सीरीज से आराम भी एक अहम फैक्टर माना जा रहा है।
न्यूजीलैंड में भुवी का अनुभव आएगा काम
न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में गेंद को स्विंग कराने की भुवनेश्वर कुमार की क्षमता भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। आगामी पांच मैचों की T20I सीरीज 22 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा।
भारत की T20I टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।











