सोशल संवाद/डेस्क : सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका कुशलक्षेम पूछा एवं जमशेदपुर से जुड़ी कई बातों को साझा किया। सांसद महतो ने उन्हें जमशेदपुर आने के आमंत्रित किया।

ये भी पढे : ठंड में राहत, सेवा में समर्पण हर हर महादेव सेवा संघ की कंबल सेवा से बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान
नवीन ने कहा कि आने वाले समय में वे अवश्य जमशेदपुर प्रवास पर आएंगे। सांसद महतो के साथ गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं पुरूलिया के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो भी थे।










