Advertisement 2

JPSC पेपर गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार

By Sanjana Das

Published :

Follow
JPSC पेपर गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया।

यह भी पढे : 4 महीने से हाई BP ने किया परेशान, तांतनगर में इलाज के बाद जानो बिरूली को मिली राहत

एल खियांग्ते के खिलाफ यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच और पूछताछ के बाद की गई है। गिरफ्तारी से पहले CID की टीम उनसे कई दौर में पूछताछ कर चुकी थी। जांच एजेंसी ने परीक्षा से जुड़े कई अहम पहलुओं पर उनसे जानकारी ली थी।

28 जुलाई से लगातार पूछताछ

बताया जा रहा है कि एल खियांग्ते अपने इस्तीफे के बाद से ही CID की जांच के दायरे में थे। 28 जुलाई से उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी।इस दौरान जांच अधिकारियों ने परीक्षा के संचालन से लेकर प्रश्नपत्र और पूरी परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल किए। इसके अलावा परीक्षा के लिए आउटसोर्स एजेंसी के चयन और आयोग के स्तर पर लिए गए फैसलों को लेकर भी उनसे जानकारी मांगी गई।

जांच में मिले तथ्यों के बाद गिरफ्तारी

CID ने पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारियों और जांच में अब तक मिले तथ्यों के आधार पर एल खियांग्ते की गिरफ्तारी की है। हालांकि, मामले में आगे की जांच जारी है और एजेंसी अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।JPSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में छात्रों का आंदोलन भी चल रहा है। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।एल खियांग्ते की गिरफ्तारी को इसी मामले में जांच की दिशा में एक अहम कार्रवाई माना जा रहा है। अब CID की जांच में आगे किन लोगों की भूमिका सामने आती है और एजेंसी की कार्रवाई किस दिशा में बढ़ती है, इस पर नजर रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version