जमशेदपुर एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा एक्शन,  कनीय अभियंता को 15 हजार घूस लेते  हुए किया गिरफ्तार

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के कनीय अभियंता सुजीत कुमार राणा को एसीबी की टीम ने गुरुवार को 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में बोड़ाम के तेलीडीह निवासी परेस सोरेन ने एसीबी को शिकायत की थी. शिकायत को सही पाते हुए एसीबी ने दोपहर लगभग 12 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची और सुजीत को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. एसीबी के डीएसपी विजय महतो ने बताया कि एक कनीय अभियंता सुजीत कुमार राणा को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि बोड़ाम प्रखंड के माधवपुर पंचायत के तेलीडीह गांव में तालाब के स्नानघाट निर्माण योजना में बिल भुगतान के एवज में एसीबी ने महिला समूह की शिकायत पर घूस लेते पकड़ा है. एसीबी के डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है.

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

फिलहाल एसीबी की टीम घूसखोर कनीय अभियंता को अपने साथ जमशेदपुर ले गई है. वही एसीबी की इस कार्यवाही के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट