---Advertisement---

कांग्रेस को चुनाव के बीच बड़ा झटका, भाजपा के हुए अमरिंदर सिंह लवली

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार यानी आज भाजपा में शामिल हो गए। 6 दिन पहले यानी 28 अप्रैल को उन्होंने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। उन्होंने तब कहा था कि पार्टी नहीं छोडूंगा। लवली के साथ नीरज बसोया, राजकुमार चौहान, नसीब सिंह और अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए।

अरविंदर सिंह लवली की भाजपा में यह दूसरी पारी है। लवली 7 साल पहले 18 अप्रैल 2017 को भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे। हालांकि वे 10 महीने में ही वहां टिक और 17 फरवरी 2018 को वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। 31 अगस्त 2023 को लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। 28 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने 4 पेज की चिट्ठी लिखकर पार्टी प्रभारी पर मनमानी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मुझे एक ब्लॉक अध्यक्ष तक नियुक्त करने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा लवली ने AAP से गठबंधन पर भी ऐतराज जताया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---