कमजोर है फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की कहानी, नवाजुद्दीन की एक्टिंग भी नहीं आई काम

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ में पहली बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा काम कर रहे हैं। दोनों पिछले कुछ दिनों से लगातार इसके प्रमोशन के सिलसिले में देखे गए। अब उनकी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे देखते वक्त कई सीन बॉलीवुड की अन्य फिल्मों की याद दिलाती हैं। चाहे वह शादी का सीन हो, एक आदमी जिसने शादी न करने का वादा किया है, वेडिंग प्लानर लड़की को भगाने में मदद करता है, उनका प्यार में पड़ना और परिवार के सदस्यों को इन सबका पता चलता है। निर्देशक कुशन नंदी की यह फिल्म अगर देखने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले रिव्यू पढ़िए।

कहानी वेडिंग प्लानर जोगी प्रताप (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह इसलिए शादी नहीं करना चाहता क्योंकि वह घर में 6 महिला सदस्यों के साथ एक और महिला को नहीं लाना चाहता। उसकी मां, चार बहनें और चाची हैं। वह तब मुश्किल में आ जाता है जब डिंपल चौबे (नेहा शर्मा) उसे लल्लू (महाक्षय चक्रवर्ती) के साथ अरेंज मैरिज को तुड़वाने के लिए मना लेती है। इस बीच परिवार के सदस्यों के सीन हैं। पुलिस वाले हैं जो कभी भी आते हैं और कभी भी चले जाते हैं। चाचा चौधरी (संजय मिश्रा) का एक अजीब गैंग के साथ सीन है, ये सब कहानी में आते हैं लेकिन कुछ नया नहीं दे पाते।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---