Dr Abhishek Child Care

बाजार में बड़ी गिरावट; सेंसेक्स 1062 अंक टूटा, निफ्टी 22 हजार के नीचे, सात लाख करोड़ डूबे

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

नई घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दिखी। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी इस दौरान 1.5% प्रतिशत तक टूट गए। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,062.22 (1.44%) अंकों की गिरावट के साथ 72,404.17 अंकों के स्तर पर जबकि निफ्टी 345.00 (1.55%) अंक टूटकर 21,957.50 के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गुरुवार को बिकवाली के दबाव के बीच टूट गए। कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई सेंसेक्स 1,130 अंक टूटकर 72,334.18 के निचले स्तर पर पहुंच गया। व्यापक बाजार निफ्टी50 370 अंक फिसलकर 19 अप्रैल के बाद पहली बार 22,000 से नीचे पहुंच गया।
जानकारों के मुताबिक लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर निवेशकों के बीच बढ़ी अनिश्चितता और तिमाही नतीजों में कंपनियों के प्रदर्शन से बाजार की धारणा प्रभावित हुई और यह टूट गया। उतार-चढ़ाव से जुड़ा इंडेक्स इंडिया VIX 6.5% बढ़कर 18.20 के स्तर पर पहुंच गया। इसमें लगातार 11वें सत्र में वृद्धि आई।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator