झारखंड में खनिज उपकर में बड़ी बढ़ोतरी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड सरकार ने खनिज उपकर अधिनियम में संशोधन किया है, जिसके तहत कोयले और आयरन ओर पर सेस में बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस संशोधन को मंजूरी दी गई है।

इस संशोधन के अनुसार, कोल बीयरिंग लैंड में कोयले पर 100 रुपये प्रति मीट्रिक टन की जगह 250 रुपये और आयरन ओर बीयरिंग लैंड पर 100 रुपये की जगह 400 रुपये प्रति मीट्रिक टन सेस लिया जाएगा।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इसके अलावा, अन्य खनिजों पर भी सेस में संशोधन किया गया है, जिनमें बॉक्साइट, लाइम स्टोन, गोल्ड, कॉपर, लेड, ग्रेफाइट, कायनाइट और यूरेनियम शामिल हैं।

इस संशोधन से राज्य सरकार को प्रतिवर्ष 5000 करोड़ रुपये तक राजस्व प्राप्ति का अनुमान है। यह संशोधन झारखंड खनिज धारित उपकर अधिनियम-2024 में किया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---